मुफ़्त शुरू करें

रिफंड और रद्द नीति

अंतिम अद्यतन: 28-10-2026

1. मुफ़्त ट्रायल

45 दिन का ट्रायल मुफ़्त है। ट्रायल में कोई भुगतान नहीं लिया जाता, इसलिए रिफंड का प्रश्न नहीं। ट्रायल के बाद प्लान न लें तो अपने आप कोई शुल्क नहीं।

2. पहला भुगतान

नई समिति पहले सालाना भुगतान के 7 दिन के भीतर लिखित अनुरोध करे तो पूरा शुल्क (GST सहित) वापस मिलेगा। पुराना डेटा चढ़ाने जैसी पूरी हो चुकी विशेष सेवा का शुल्क वापस नहीं।

3. नवीनीकरण और प्लान बदलना

नवीनीकरण का शुल्क 7 दिन के बाद वापस नहीं मिलता। बीच साल में बड़ा प्लान लें तो बाकी समय का अंतर देना होगा। छोटा प्लान अगले नवीनीकरण से लागू; बीच में राशि वापस नहीं।

4. सेवा रद्द करना

समिति कभी भी संपर्क पेज या ईमेल से सेवा रद्द करने को कह सकती है। भुगतान की अवधि तक सेवा चालू रहेगी। रद्द करने से पहले पूरा डेटा डाउनलोड कर लें।

5. रिफंड कैसे मिलता है

समिति का नाम, बिल नंबर और कारण के साथ अनुरोध भेजें। स्वीकृत रिफंड 7 से 10 कार्य-दिवस में, जिस तरीके से भुगतान किया था उसी तरीके से (या समिति के बैंक खाते में) जमा होगा।

6. संपर्क

रिफंड या रद्द करने के लिए Sosa Ventures Private Limited से संपर्क पेज से संपर्क करें।

संपर्क करें