मुफ़्त शुरू करें

गोपनीयता नीति

अंतिम अद्यतन: 28-10-2026

1. यह नीति किस पर लागू है

यह नीति SAHKAR (sahkar.in और उसके सब-डोमेन) का उपयोग करने वाली समितियों, उनके स्टाफ़ और सदस्यों तथा हमारी वेबसाइट के आगंतुकों पर लागू है। सेवा Sosa Ventures Private Limited देती है।

2. हम कौन सी जानकारी रखते हैं

समिति की जानकारी और स्टाफ़ लॉगिन; समिति द्वारा दर्ज सदस्य जानकारी (नाम, पता, मोबाइल, KYC दस्तावेज़, खाते, ऋण और लेनदेन); लॉगिन समय, IP पता और बदलाव लॉग; वेबसाइट फ़ॉर्म से भेजी गई जानकारी।

3. डेटा का मालिक कौन

सदस्य और लेखा डेटा समिति का है। समिति उस डेटा की ज़िम्मेदार है; हम केवल समिति की ओर से उसे रखते और प्रोसेस करते हैं। समिति के लिखित निर्देश या कानून की ज़रूरत के बिना हम उसे न देखते हैं न उपयोग करते हैं।

4. जानकारी का उपयोग

सेवा चलाने, लॉगिन और सुरक्षा, सहायता देने, बिल बनाने, और समिति द्वारा चालू किए गए SMS / WhatsApp / ईमेल संदेश भेजने के लिए। हम डेटा न बेचते हैं न विज्ञापन के लिए उपयोग करते हैं।

5. साझा करना

केवल सेवा चलाने के लिए ज़रूरी प्रदाताओं के साथ: सर्वर होस्टिंग, Cloudflare (सुरक्षा और गति), और समिति के चालू करने पर Meta (WhatsApp) या SMS/ईमेल प्रदाता। वैध आदेश होने पर सरकारी प्राधिकरण के साथ।

6. सुरक्षा

https एन्क्रिप्शन, एन्क्रिप्टेड पासवर्ड, भूमिका आधारित अधिकार, लॉगिन प्रयास सीमा, बदलाव लॉग और नियमित बैकअप। इंटरनेट पर कोई भी तरीका 100% सुरक्षित नहीं; पासवर्ड गुप्त रखना उपयोगकर्ता की ज़िम्मेदारी है।

7. डेटा कितने समय रहता है

जब तक सेवा चालू है और सहकारी कानून तथा ऑडिट के लिए ज़रूरी समय तक। प्लान खत्म होने पर डेटा अपने आप नहीं हटता; लिखित अनुरोध पर पूरा डेटा डाउनलोड के लिए देकर हटा देते हैं।

8. कुकी

हम केवल लॉगिन सत्र और भाषा चुनाव के लिए ज़रूरी कुकी उपयोग करते हैं। विज्ञापन या ट्रैकिंग कुकी नहीं।

9. आपके अधिकार

सदस्य अपनी जानकारी देखने, सुधारने या हटाने के लिए अपनी समिति से संपर्क करें; समिति हमसे संपर्क कर सकती है। लागू भारतीय कानून (डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 सहित) के अनुसार जवाब देंगे।

10. बदलाव और संपर्क

इस नीति में बदलाव होने पर इसी पेज पर तारीख के साथ डालेंगे। प्रश्न हो तो संपर्क पेज से लिखें।

Sosa Ventures Private Limited